फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़कों को धूल-मुक्त बना रहा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। नगर निगम मानेसर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने और सड़कों को धूल व कूड़ा मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। निगम आयुक्त प्रदीप सिंह के निर्देश पर इस अभियान को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं और अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। नगर निगम प्रशासन के अनुसार, अभियान के तहत प्रमुख सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई कराई जा रही है। सड़कों पर जमा धूल और कूड़े को हटाने के लिए विशेष सफाई दल तैनात किए गए हैं। अधिकारियों को युद्धस्तर पर कार्य करने और सफाई व्यवस्था की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने के लिए सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। इसके साथ ही सड़कों के कायाकल्प की दिशा में भी तेजी से काम किया जा रहा है, ताकि नागरिकों को बेहतर और स्वच्छ वातावरण मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें