फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निगम ने आठ पेयजल कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने अवैध पेयजल कनेक्शनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में आठ कनेक्शन काट दिए। निगम की क्लस्टर टीमों ने पेस सिटी-2, अशोक विहार फेज-3, सेक्टर-18, सेक्टर-32 और सेक्टर-52 सहित अन्य क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान अशोक विहार फेज-3 स्थित एक सर्विस स्टेशन का पेयजल कनेक्शन भी काटा गया। निगम का कहना है कि जलापूर्ति व्यवस्था की निगरानी और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। इसका उद्देश्य पेयजल संसाधनों का उचित उपयोग सुनिश्चित करना और जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें