फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिलासपुर चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य एक सप्ताह में होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) स्थित बिलासपुर चौक पर बंद पड़े फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगा। बतादें कि साल 2010 में बिलासपुर चौक से तावडू जाने के लिए कट को बंद कर दिया गया था। जिस कारण लोगों को पटौदी व तावडू की ओर जाने के लिए परेशानी शुरू हो गई थी। एनएचएआई ने अक्तूबर 2023 में निर्माण कार्य शुरू किया था। साल 2024 में निर्माण कार्य बंद हो गया, उसके बाद से फ्लाईओवर का निर्माण कार्य बंद पड़ा है। बीते शनिवार से कार्य को लेकर बैरिकेडिंग कर दी गई और रविवार को जेसीबी सहित कर्मी भी पहुंच गए हैं। फ्लाईओवर तैयार होने के साथ ही लगभग 108 गांवों के लोगों के अलावा वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी। एनएचएआई के परियोजना निदेशक योगेश तिलक ने बताया कि बिलासपुर चौक पर बनने वाले फ्लाईओवर का निर्माण कार्य लगभग एक सप्ताह में शुरू हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें