न्यू गुरुग्राम। सेक्टर-99ए में कोबान सोसाइटी के पीछे सड़क बनने से निवासियों को अब आवाजाही करने में सुविधा होगी। पिछले दो वर्षों से इस सड़क के निर्माण के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे, जिसके बाद नगर निगम मानेसर की ओर से दोबारा निर्माण किया गया। पहले यह सड़क पर जर्जर और गड्ढे थे और एक लेन का मार्ग था लेकिन अब इस सड़क को दो लेन में भी बनाया जा रहा है। इससे द्वारका एक्सप्रेसवे तक पहुंचना काफी आसान हो जाएगा। इसमें विभिन्न सोसाइटियों और गांवों जैसे- लक्ष्मी परीना अपार्टमेंट्स, सत्य मेराना ग्रीन्स, वियना ग्रीन्स, गढ़ी हरसरू, गोपालपुर, चंदू और गढ़ी ग्रीन कॉलोनी को फायदा मिलेगी। स्थानीय निवासियों संतोष सिंह, जतिंदर ने बताया कि सड़क बन जाने से मानसून के मौसम के दौरान किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों की टीम एक्सईएन सुशील ठाकरान, एसडीओ शशिकांत कुमार और जेई साहिल सांगवान का आभार जताया। संवाद