फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कांग्रेस ने भाजपा पर वोट चोरी, महंगाई का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। खंड के गांव हकदारपुर में वोट बचाओ, देश बचाओ चौपाल अभियान आयोजित हुआ। हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी ने इसकी अध्यक्षता की। हरियाणा के प्रभारी संजय दत्त और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र यादव मुख्य अतिथि रहे। संजय दत्त ने भाजपा पर वोट चोरी से सरकारें बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को कठपुतली की तरह चला रहे हैं। दत्त ने विपक्ष की आवाज दबाने और राहुल गांधी को संसद में बोलने न देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा शासनकाल में बढ़ती महंगाई का जिक्र किया। दत्त ने जनता से सोच-समझकर मतदान करने का आह्वान किया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र यादव ने भाजपा शासनकाल में बेरोजगारी को प्रमुख मुद्दा बताया। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर संगीत रागी की यादव समाज पर टिप्पणी पर नाराजगी जताई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें