फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निगम क्षेत्र में 18 और 24 मीटर सड़कों की सुधरेगी हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त ने शहर में किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
विज्ञापन


प्रॉपर्टी टैक्स में अब तक वसूले 151 करोड़, तेजी लाने के निर्देश



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने के लिए लगातार कवायद कर रहा नगर निगम इस मद में अब तक 151 करोड़ रुपये टैक्स वसूल कर चुका है। इस काम में और तेजी लाने के लिए नगर निगम आयुक्त ने अधिकारियों से कहा है। नगर निगम क्षेत्र में आने वाली 18 मीटर और 24 मीटर की सड़कों की हालत भी अब जल्द सुधरेगी। साथ ही विज्ञापन मद में आय बढ़ाने, मॉल्स में विज्ञापन साइटें लगवाने और जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के भी निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में आयुक्त पीसी मीणा ने गुरुग्राम नगर निगम के साथ-साथ नगर परिषद सोहना, पटौदी मंडी और नगर पालिका फर्रुखनगर में किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इसमें बताया गया कि चालू वित्त वर्ष में अब तक 151 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स जमा हुआ है।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान प्रॉपर्टी टैक्स डाटा के सेल्फ सर्टिफिकेशन के बारे में जागरूक करने पर बल दिया। 30 सितंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान करने में 15 फीसदी की छूट है। इसके साथ ही कर निर्धारण के नोटिस वितरण के काम की निगरानी करने और जोन वाइज रैंडम चेक करने के लिए भी कहा है। उन्होंने यूएलबी पोर्टल पर प्राप्त होने वाली आपत्तियों का त्वरित समाधान करने की हिदायत दी और कहा कि पोर्टल पर आपत्तियों की संख्या किसी भी सूरत में 500 से अधिक नहीं होनी चाहिए।



रिकवरी में तेजी लाने के निर्देश

विज्ञापन आय को और बढ़ाने के लिए विभिन्न मॉल्स में सेल्फ एडवरटाइजमेंट की अनुमति प्रदान करने के लिए कैंप लगाने और जीएमडीए व एमसीजी की नई साइटों पर विज्ञापन लगाने के लिए नीलामी करवाने के लिए कहा है। आय बढ़ाने के लिए ही अवैध विज्ञापनों पर लगातार कार्रवाई जारी रखने और रिकवरी में तेजी लाने के लिए भी कहा है। बैठक में अतिरिक्त निगमायुक्त अमरदीप सिंह, संयुक्त आयुक्त सुमित कुमार, संजीव सिंगला, अखिलेश यादव, प्रदीप कुमार व विजय यादव, चीफ इंजीनियर विशाल बंसल आदि मौजूद रहे।





शिकायतों को लंबित रखा तो होगी कार्रवाई

निगमायुक्त ने कहा कि जो अधिकारी लंबे समय तक शिकायतों को लंबित रखेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निगम के अधीन 18 मीटर व 24 मीटर सड़कों के सुधारीकरण के साथ ही पार्कों, वाटर बॉडीज का सौंदर्यीकरण, निगम भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त करवाकर उन्हें सुरक्षित करने, अनधिकृत निर्माणों पर शुरुआती चरण में ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन






सीवरेज के टूटे ढक्कनों को दुरूस्त किया जाएगा

बैठक में सीवरेज के टूटे ढक्कनों से संबंधित मामले की समीक्षा के दौरान निगमायुक्त ने कहा कि सभी वार्डों में 18 से 24 सितंबर तक एक सप्ताह तक लगातार विशेष अभियान चलाकर सीवरेज के टूटे ढक्कनों को दुरूस्त किया जाएगा। इसके लिए सभी संयुक्त आयुक्त अपने-अपने जोन की टीम के साथ विशेष अभियान चलाएं। उन्होंने आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों तथा आमजन से भी आह्वान किया कि वे उनके क्षेत्रों में मैन हॉल के टूटे ढक्कनों की जानकारी नगर निगम को दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें