फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतों का सान्निध्य समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत : आचार्य लोकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य लोकेश के सान्निध्य में सेक्टर-39 स्थित विश्व शांति केंद्र में सेवा, साधना एवं आध्यात्मिक चेतना के संवाहक श्रमण संघीय जैन संतों का विश्व शांति केंद्र में मंगल आगमन हुआ। जैन संत रचित मुनि, तेजस मुनि, नवनीत मुनि और विनीत मुनि महाराज ठाणा-4 बृहस्पतिवार की सुबह विश्व शांति केंद्र पहुंचे। इस अवसर पर आचार्य लोकेश ने कहा कि संतों का सान्निध्य समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत होता है। उनके विचार व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं। विश्व शांति केंद्र का उद्देश्य भी आध्यात्मिक चेतना के माध्यम से विश्व में शांति, सद्भाव और मानवीय मूल्यों का प्रसार करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें