फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शाम की ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर में मौसम ने करवट ले ली है। दिन में धूप निकलने से जहां लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है, वहीं शाम होते ही ठंडी हवाओं ने सर्दी का एहसास बढ़ा दिया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में अधिकतम तापमान घटकर 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें