फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोमनाथ के लिए स्पेशल ट्रेन आठ जून को रवाना करेंगे सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-1000 वर्ष की धैर्यगाथा, अटूट आस्था कार्यक्रम के तहत हरियाणा सरकार ने श्रद्धालुओं को श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की धार्मिक यात्रा करवाने का निर्णय लिया है। इच्छुक श्रद्धालु यात्रा का लाभ उठाने के लिए 6 जून तक स्वयं अपने स्मार्ट फोन या नजदीकी अटल सेवा केंद्र/सीएससी से सरल पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। श्रद्धालुओं को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर स्पेशल ट्रेन में बुकिंग मिलेगी। मुख्यमंत्री ने 8 जून को कुरुक्षेत्र से झंडी दिखाकर रेल को रवाना करेंगे। गुरुग्राम के पंजीकृत श्रद्धालु नजदीकी स्टेशन से विशेष रेल में सवार होंगे। स्टेशन तक पहुंचने की सुविधा श्रद्धालुओं को अपने स्तर पर करनी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें