पटौदी। बिलासपुर थाना इलाके में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सिंधरावली फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों कॉलेज से घर लौट रहे थे। घायलों गौरव व प्रिंस को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नरेश कुमार ने बिलासपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 अप्रैल को उनका बेटा प्रिंस अपने दोस्त के साथ बाइक से रमन मुंजाल विश्वविद्यालय से घर जा रहा था। सिधरावली फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड पर आगे चल रही कार बिना इंडिकेटर अचानक मुड़ गई। इससे उनकी बाइक कार से टकरा ग ई। इसमें बाइक चला रहा गौरव और पीछे बैठा प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया। बिलासपुर थाना पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। संवाद