फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फ्लाईओवर के पिलर से टकराकर पलटी कार, निदेशक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शंकर चौक के पास सर्विस लेन पर हादसा
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बृहस्पतिवार तड़के साढ़े चार बजे शंकर चौक के पास फ्लाईओवर के पिलर से टकराकर एक कार कई बार पलकी खाकर सर्विस लेन के दूसरी तरफ पलट गई। इस हादसे में गुरुग्राम की एक कंपनी के निदेशक 31 वर्षीय चेतन भल्ला की मौत हो गई। वहीं सुबह क्षतिग्रस्त कार की हालत देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को कार फ्लाईओवर से नीचे गिरने की जानकारी दी। दोपहर में उद्योग विहार पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखकर घटना की सही जानकारी दी।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार, पालम विहार के सेक्टर-22 निवासी चेतन भल्ला उद्योग विहार में स्थित एक कंपनी में निदेशक पद पर तैनात थे। वह बृहस्पतिवार तड़के साढ़े चार बजे अपनी कार से कंपनी से घर जा रहे थे। रास्ते में शंकर चौक के पास फ्लाइओवर के पिलर से टकराकर कार कई बार पलटी खाकर सर्विस लेन के दूसरी तरफ पलट गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल चेतन को कार से निकाला और पास के ही निजी अस्पताल ले गए जहां पर डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उद्योग विहार पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं चेतन के पिता अनिल भल्ला ने थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें