संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। नगर परिषद के वार्ड 11 में बनी रहेजा सोसाइटी के बंद फ्लैट में 36 वर्षीय युवक का शव गली-सड़ी हालत में मिला। बताया गया है कि युवक नशे का आदि था तथा करीब एक माह से लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार की सायं 5 के करीब रहेजा सोसाइटी के फ्लैट से बदबू आ रही थी। सूचना पर थाना प्रभारी अरुण कुमार पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक की पहचान वार्ड 10 निवासी 36 वर्षीय जयसिंह के रूप में की। चचेरे भाई नौवतसिंह सैनी ने बताया कि जयसिंह करीब एक माह से लापता था। वह शराब पीने का आदि था। लापता होने की शिकायत पुलिस को लिखा में दी थी। मजदूरी करके अपना जीवनयापन कर रहा था। शहर थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि जयसिंह का शव 8 से 10 दिन पुराना है। मृतक अपने पास मोबाइल फोन नहीं रखता था।