फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: औद्योगिक क्षेत्र में फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-37 औद्योगिक क्षेत्र में रविवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। राहगीरों ने जब पेड़ पर शव लटका देखा तो पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-10 थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने एफएसएल और फिंगरप्रिंट टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराकर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक युवक की उम्र करीब 35 वर्ष है। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है। जांच अधिकारी प्रवीण ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या करने का मामला लग रहा है। अन्य बिंदुओं पर मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक की पहचान के प्रयास भी किए जा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें