फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चूड़ी जो खनकी हाथों में...

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-57 में गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड स्थित द लेजेंट सोसाइटी में रविवार की शाम हरियाली तीज का कार्यक्रम आयोजित किया गया। हरे रंग की साड़ी और एथनिक वियर में महिलाओं ने ग्रामीण जीवन को लेजेंट के क्लब हाउस में जीवंत किया। झूले, मेंहदी और तीज के व्यंजनों के अलावा संगीत का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कई महिलाओं ने गाने सुनाए। चूड़ी जो खनकी हाथों में...याद पिया की आने लगी.., अब के सावन ऐसे बरसे..जैसे सावन के गानों पर मिलकर डांस किया। कार्यक्रम में सावन और तीज से जुड़ी चीजों के स्टॉल लगाए गए थे। कार्यक्रम का संयोजन राधिका मुखर्जी ने किया। सोसाइटी निवासी आशा रवि ने बताया कि परिवार सहित लोगों ने हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें