फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने जून में 211 गुमशुदा को परिजनों से मिलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिला पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने जून माह के दौरान गुमशुदा हुए 211 लोगों को उनके परिवार वालों से मिलवाया। इनमें बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं व अन्य व्यक्ति शामिल रहे। पुलिस द्वारा ढूंढे गए लोगों में 76 बच्चे शामिल थे। पुलिस टीमों ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, आसपास लोगों से पूछताछ के आधार पर गुमशुदा की जानकारी जुटाई जाती है। पुलिस द्वारा बरामद किए गए बच्चों, महिलाओं या अन्य गुमशुदा लोगों की आवश्यकतानुसार काउंसलिंग भी कराई गई। इसके बाद संबंधित कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के उपचार सकुशल परिवार वालों के हवाले किया गया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि कोई बच्चा, महिला, बुजुर्ग या अन्य व्यक्ति गुम हो जाए तो तुरंत निकटतम पुलिस थाने या डायल 112 पर सूचना दें। समय पर दी गई सूचना से गुमशुदा लोगों को तलाशने में काफी सहयोग मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें