फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। एनआईटी-1 एच ब्लॉक में स्थित पवन पुत्र सेवा दल की ओर से दूसरा वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन के दौरान मुख्य रूप से बड़खल विधानसभा के विधायक धनेश अदलक्खा मौजूद रहे। सेवा दल के प्रधान उमेश भाटिया ने बताया कि रविवार की सुबह 10 बजे ज्योति प्रचंड हुई। इसके बाद सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भक्त मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ हुई। इसके बाद पंडितों ने श्रीराम भक्त हनुमान जी की महिमा का गुणगान करते हुए सुंदरकांड का सस्वर पाठ किया। इस कार्यक्रम को करवाने में मुख्य रूप से भव्य मालिक, आर्यन खत्री, चंदर भाटिया, भारत अरोड़ा, रालन मुथरेजा, संजय शर्मा आदि ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें