फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अब 19 को एडीसी करेंगे बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पटौदी-कोसली रूट पर रोडवेज और निजी बसों की समय सारिणी का विवाद अभी सुलझा नहीं है। बुधवार को आरटीए गुरुग्राम कार्यालय में हरियाणा रोडवेज और निजी बस संचालकों की बैठक में कोई सहमति नहीं बनी। निजी बस ऑपरेटरों ने पटौदी रूट पर समय सारिणी को लेकर अपनी सहमति नहीं दी। इसके बाद आरटीए अधिकारियों ने मामला उपायुक्त उत्तम सिंह के पास भेज दिया। उपायुक्त ने अतिरिक्त उपायुक्त को समाधान के निर्देश दिए हैं। एडीसी सोनू भट्ठ 19 अक्तूबर को रोडवेज अधिकारियों और निजी बस ऑपरेटरों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में दोनों पक्ष अपनी बात रखेंगे और समय सारिणी पर निर्णय होने की उम्मीद है। निजी बस ऑपरेटर पुरानी समय सारिणी पर संचालन चाहते हैं, जबकि रोडवेज अधिकारी यात्रियों की मांग अनुसार बसों का संचालन करने पर जोर दे रहे हैं। आरटीए गुरुग्राम के एडीटीओ एवं सहायक सचिव हरेंद्र वीर ने कहा कि रोडवेज प्रतिनिधियों व निजी बसों के ऑपरेटरों के बीच समय सारिणी सहमति नहीं हुई है। 19 अक्तूबर को एडीसी कार्यालय में बैठक में समय सारिणी को लेकर दोनों पक्षों के बीच चर्चा की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें