फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गोली चलाने के आरोपी को नहीं मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। रंजिश के चलते अपने जीजा पंकज की कार में टक्कर मारकर गोली चलाने व मारपीट मामले में आरोपी साले सन्नी को जमानत नहीं मिली। खेड़ी रोड निवासी सन्नी के अधिवक्ता की ओर से जमानत याचिका दायर की गई थी कि इसे केस में गलत फंसाया गया है। इस पर हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के आरोप गलत हैं। अभियोजन पक्ष ने दलील दी गई कि आरोपी ने शिकायतकर्ता की कार पर गोली चलाई। जांच अधिकारी ने कार पर गोली के निशान की पुष्टि की है। केस में 7 आरोपी अब भी गिरफ्त से दूर हैं। वे शिकायतकर्ता को धमकी दे रहे हैं। सभी पक्षों को सुनकर जिला अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी। सेक्टर-17 थाना में ये एफआईआर 8 अगस्त 2025 को दर्ज हुई थी। मामले में ठाकुर वाडा निवासी पंकज ने सेक्टर-17 थाना पुलिस को शिकायत दी थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें