फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गोतस्करों का आतंक, तीन गायों को चलती गाड़ी से फेंका, एक कुख्यात गोतस्कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोतस्करों का आतंक, तीन गायों को चलती गाड़ी से फेंका, एक कुख्यात गोतस्कर फरार
विज्ञापन

- पिकअप गाड़ी का ड्राइवर चालक, घायल होने के कारण अस्पताल में कराया दाखिल

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। बिलासपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर गोतस्करों द्वारा आतंक मचाने का मामला सामने आया है। गोतस्करों ने केएमपी पर पुखरपुर टोल के पास से पीछा किया। लेकिन गोतस्कर गोवंश को चलती गाड़ी से फेंक कर रोरक्षकों को रोकने का प्रयास करते रहे, लेकिन गोरक्षकों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पिकअप चालक को पकड़ लिया जबकि अन्य आरोपी अंधेरे के कारण फरार हो गए। फरार होने वाले आरोपियों में कुख्यात गोतस्कर अडवाणी भी बताया जा रहा है। वहीं बिलासपुर थाना पुलिस ने एक नामजद समेत कई गौतस्करों के खिलाफ केस दर्ज किया है।गोरक्षक अभिषेक गौड़ ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 3.30 बजे सूचना मिली थी कि बादली की ओर से एक पिकअप गाड़ी में केएमपी के रास्ते गोतस्कर गोवंश को गोकशी के लिए ले जा रहे हैं। जिस पर केएमपी पर पुखरपुर के पास से गोरक्षकों ने पीछा करना शुरू कर दिया। लेकिन आरोपियों ने गाड़ी नहीं रोकी और राँग साइड ही गाड़ी दौड़ा दी। इस दौरान तीन गोवंश को चलती गाड़ी से फेंक दिया, जिससे गोवंश बुरी तरह घायल हो गई। इसके बाद बिलासपुर थाना क्षेत्र में गोतस्करों की पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और ड्राइवर जफर घायल हो गया। जिसे गोरक्षकों ने ही अस्पताल में एडमिट कराया। जबकि कुख्यात गोतस्कर अडवाणी फरार हो गया। पुलिस ने एक नामजद समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



............पाल्मी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें