फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पहुंचेगी 10 हजार रैपिड एंटीजन किट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पहुंचेगी 10 हजार रैपिड एंटीजन किट
विज्ञापन

गुरुग्राम। जिले को जल्दी ही 10 हजार और रैपिड एंटीजन किट मिलने जा रही हैं, जिससे कोविड-19 की जांच में और भी तेजी आएगी। इससे जांच के दौरान गर्भवती महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों व पहले से बीमार लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। जिला उपायुक्त के अमित खत्री के मुताबिक एंटीजन किट के जरिए विशेष रूप से कोरोना प्रभावित क्षेत्रों में जांच की जा रही है। वहीं, अब प्रशासन पार्षदों व आरडब्ल्यूए का भी सहयोग ले रहा है। जांच के लिए शिविर लगाने से पहले उस क्षेत्र के पार्षदों व आरडब्ल्यूए से संपर्क कर एक दिन पहले ही प्रचार-प्रसार किया जाता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग जांच के लिए आगे आएं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जब से गुरुग्राम में जून के मध्यम में 18 हजार रैपिड एंटीजन किट आई थी। जिसके बाद से काफी तेज गति से जांच की जा रही है। वहीं मरीजों का सही समय पर उपचार भी शुरू हो पा रहा है। एक सप्ताह से जिले में प्रतिदिन 2 हजार से ज्यादा लोगों की जांच हो रही है। जिले में सघन जांच अभियान 14 जुलाई तक चलेगा। अब तक जिले में 50 हजार से ज्यादा लोगों की कोविड-19 की जांच की जा चुकी है, जिसमें से 6 हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ वीरेंद्र यादव ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में मरीजों की संख्या बढ़ने पर दिल्ली की तर्ज पर जिले में भी जांच शुरू होगी लेकिन अभी कंटेनमेंट जोन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें