मानेसर। पचगांव चौक पर केएमपी एक्सप्रेसवे से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। सड़क की ऊंचाई में करीब एक फुट का अंतर है। पक्के रैंप की जगह मिट्टी का अस्थायी रास्ता हादसे का जोखिम और प्रदूषण बढ़ा रहा है। एनएचएआई को जल्द आरसीसी रैंप बनाना चाहिए और पानी का छिड़काव कराना चाहिए। संवाद