फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: टैंपो ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। बिलासपुर चौक के पास तेज रफ्तार टैंपाे ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए पटौदी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की शिकायत पर 5 जुलाई को अज्ञात टैंपो चालक के खिलाफ बिलासपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। ऊंचा माजरा निवासी लक्ष्मण शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करता है। 19 जून को बाइक पर सवार होकर घर आ रहा था। जब वह बिलासपुर चौक के पास पहुंचा तो एक तेज रफ्तार टैंपो ने बाइक को टक्कर मार दी। जिस कारण बाइक गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका पटौदी के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संंवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें