फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सामान्य से 4.1 डिग्री कम रहा तापमान, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में हुई बारिश ने मौसम में बदलाव ला दिया। सोमवार सुबह हुई बारिश ने तापमान में और गिरावट दर्ज कराई, जिससे मौसम सुहावना बना रहा। बीते दो वर्षों की तुलना में इस बार तापमान अपेक्षाकृत कम रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से लगभग तीन डिग्री कम है। दिन में हल्की धूप निकलने के बावजूद मौसम में नमी और ठंडक बनी रही, जिससे लोगों को चुभती गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें