गुरुग्राम। जिले में बीते एक सप्ताह से जारी भीषण गर्मी से लोगों को काफी बुरा हाल है। अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 31 डिग्री तक पहुंचने से सुबह से ही गर्म हवाएं चल रही थीं। अब रविवार को तेज आंधी और हल्की बारिश से शहर का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले का तापमान दो डिग्री गिर गया है, लेकिन लोगों को भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं मिला है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान गिरकर 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार जिले का एक्यूआई 304 दर्ज किया गया है जो काफी खराब श्रेणी में आता है। संवाद