फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: लेह-लद्दाख हादसे में संगेल का तेजपाल सिंह शहीद

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, हरियाणा के चार जवानों ने गंवाई हादसे में जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। शनिवार को जम्मू कश्मीर के लेह- लद्दाख में हुए सड़क हादसे में मेवात के संगेल निवासी एक आर्मी जवान शहीद हो गया। जिसकी पहचान लोकनायक तेजपाल सिंह के रूप में हुई है। हादसे में हरियाणा के पांच जवानों की मौत हुई है। मेवात के साथ लगते पलवल के जवान की भी हादसे में मौत की खबर है। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 311 मेड रेजीमेंट लोकनायक तेजपाल सिंह वर्ष 2013 में सेना में भर्ती हुआ था। उसके 6 और 3 वर्ष के दो बेटे हैं। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह ही यूनिट से उनके शहीद होने की सूचना मिली थी। सोमवार तक शव गांव में पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बतादें कि बीते शनिवार को लेह से 6 किलोमीटर दूर नौमा तहसील की क्यारी नामक जगह पर सेना का ट्रक कारू नामक जगह पर जा रहा था। ट्रक अचानक खाई में जा गिरा, जिसमें सेना के 10 जवान थे। जिनमें से 8 मौके पर शहीद गए तो 2 को लेह अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से भी एक शहीद हो गया। एक जवान गंभीर हालत में उपचाराधीन है। सेना के ट्रक के साथ एक एंबुलेंस और यूएसवी भी जा रही थी। इन सभी वाहनों में कुल 34 जवान थे। हादसा शनिवार शाम साढ़े 6 बजे का बताया गया है। इस हादसे में चार जवान हरियाणा निवासी थे। जिनमें 311 मेड रेजीमेंट यूनिट के लोकनायक तेजवीर सिंह संगेल जिला नूंह भी शामिल है तो इसके अलावा मनमोहन सिंह जिला पलवल, नायब सूबेदार रमेश लाल, सुंदर नगर फतेहाबाद अंकित निवासी रोहतक, हरियाणा के थे। इसके अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और तेलंगाना के भी जवान शामिल हैं।
विज्ञापन

फोटो- शहीद जवान तेजवीर सिंह का फाइल फोटो। संवाद
- दुर्घटना ग्रस्त गाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें