गुरुग्राम। गांव घाटा स्थित एक घर से संदिग्ध हालत में 18 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। काफी खोजबीन के बावजूद किशोरी के न मिलने पर परिजनों की तरफ से सेक्टर-56 थाने में शिकायत दी गई है। पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता रेजीना बीबी ने पुलिस को बताया कि वह गांव घाटा में किराए पर अपने 4 बच्चों के साथ रहती हैं। पिछले 8 दिसंबर को उनकी 18 वर्षीय बेटी रूजना खातून संदिग्ध हालात में घर से गायब हो गईं। परिजनों ने किशोरी की काफी खोजबीन की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। अब सेक्टर-56 थाने में किशोरी के गुमशुदगी की शिकायत दी गई है। ब्यूरो