पिनगवां। खंड के झिमरावट गांव के समीप रविवार को तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान साहिब पुत्र जाकिर निवासी झिमरावट के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मांडीखेड़ा भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। नसीब खां पुत्र रुस्तम निवासी झिमरावट ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने खेतों से घर की ओर जा रहा था। उसके आगे साहिब चल रहा था तभी तेज रफ्तार कार चालक ने उनको टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद