फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। सोहना शहर थाना क्षेत्र में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी जब गर्भवती हो गई तो परिजनों को इसके बारे में पता चला। पुलिस ने दो युवकों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी के पिता ने बताया कि ईद के अवसर पर उनकी बहन घर पर आई हुई थी। उन्हें अपनी भतीजी के शरीर को देखकर शक हुआ। उन्होंने किशोरी से इसके बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह पिछले चार माह से गर्भवती है। किशोरी ने अपनी बुआ को बताया कि फरवरी माह में जब वह लकड़ी लेने के लिए जा रही थी तो गांव के ही रहने वाले युवकों ने उसे पकड़ लिया था। उन्होंने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें