गुरुग्राम। एएफएसएसआर में शनिवार को वीएसवी प्रीमियर लीग का मैच खेला गया। इसमें टीम शिवा ने तेलुगु थंडर्स गुरुग्राम को 26 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम शिवा ने 15 ओवर में सात विकेट खोकर 160 रन बनाए। विक्रम गुलरिया ने 22 गेंदों में 58 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तेलुगु थंडर्स की टीम 15 ओवर में तीन विकेट पर 134 रन ही बना सकी। विक्रम गुलरिया ने गेंदबाजी में भी दो विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। संवाद