फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: परीक्षा पास शिक्षकों को दोबारा आवेदन से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा शिक्षा विभाग ने जीएमएस पीएमएस और सीएंईईई स्कूलों में तैनाती के लिए आवेदन प्रक्रिया को लेकर शिक्षकों के लिए जरूरी निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने बताया है कि जिन शिक्षकों ने पिछले वर्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा पास कर ली थी और उनकी प्रोफाइल पर योग्य लिखा दिखाई दे रहा है, उन्हें दोबारा परीक्षा के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं है। विभाग के अनुसार ऐसे शिक्षक जीएमएस पीएमएस और सीएंईईई सीधे स्कूलों में आवेदन कर सकते हैं। वहीं, जो शिक्षक पहली बार परीक्षा देना चाहते हैं या जिनकी प्रोफाइल पर योग्य नहीं दिख रहा है, केवल उन्हें ही परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा।शिक्षा विभाग ने शिक्षकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह के भ्रम में न आएं और आवेदन करने से पहले अपनी प्रोफाइल की स्थिति जरूर जांच लें। साथ ही सही जानकारी अन्य शिक्षकों तक भी पहुंचाने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें