फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शिक्षकों को सिखाई गईं आधुनिक शिक्षण व मूल्यांकन तकनीकें

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। निपुण हरियाणा मिशन के तहत प्राथमिक शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण जिले के सभी खंडों में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों को विद्यार्थियों के अध्ययन के अनुसार शिक्षण पद्धतियों और मूल्यांकन तकनीकों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को भाषा और गणित में दक्षता बढ़ाने के लिए कक्षा-कक्ष में अपनाई जाने वाली रणनीतियां सिखाई गईं। इसमें सेंसस ग्रुपिंग, सीखने के स्तर के अनुसार बच्चों को समूहों में बांटना, टीएलएम और वर्कशीट का प्रभावी उपयोग, सतत मूल्यांकन, प्री-टेस्ट और पोस्ट-टेस्ट की प्रक्रिया व विद्यार्थियों की प्रगति को ट्रैक करने के तरीके भी बताए गए। इसके अलावा शिक्षकों को निपुण हरियाणा मिशन के डिजिटल टूल्स, निपुण हरियाणा टीचर ऐप, ब्लॉक डैशबोर्ड और ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली के उपयोग की भी जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें