गुरुग्राम। केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल में सीबीएसई की ओर से कंप्यूटेशनल थिंकिंग एंड अंडरस्टैंडिंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर शिक्षकों के लिए वर्कशॉप आयोजित की गई। इसका उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षण पद्धतियों से जोड़ना और विद्यार्थियों में तार्किक सोच व समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने के नए तरीकों से परिचित कराना था।वर्कशॉप में शिक्षकों ने 18 शोध-पत्र प्रस्तुत किए। इनमें गेम आधारित शिक्षण, कंप्यूटेशनल थिंकिंग के मूल्यांकन, टीएसआर मॉडल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग जैसे विषयों पर चर्चा हुई। शोध-पत्रों का मूल्यांकन शिक्षा विशेषज्ञ डॉ. अतुल गुप्ता, चारू मैनी और प्रियंका बजाज ने किया। स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. नीलिमा कामराह ने कहा कि एआई और कंप्यूटेशनल थिंकिंग की समझ आज के समय की आवश्यकता है। ऐसी वर्कशॉप शिक्षकों को नई तकनीकों से जोड़कर विद्यार्थियों को भविष्य के लिए बेहतर ढंग से तैयार करने में मदद करती हैं। वर्कशॉप के अंत में शिक्षकों ने शिक्षा में आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग का संकल्प लिया। संवाद