गुरुग्राम। सोहना स्थित निजी स्कूल में सीबीएसई के तत्वावधान में लिंग संवेदनशीलता पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूलों में लिंग को लेकर बनी रूढ़ धारणाओं को समझना और छात्रों के प्रति समान, समावेशी व संवेदनशील व्यवहार को बढ़ावा देना रहा। इस सत्र का संचालन डॉ. शालिनी वर्मा और तनु ढिल्लों ने किया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों के साथ समाज में लड़कों और लड़कियों को लेकर प्रचलित धारणाओं पर चर्चा की गई। सत्र में यह भी समझाया गया कि किसी व्यक्ति की पहचान केवल शारीरिक बनावट से नहीं, बल्कि उसकी सोच, भावनाओं और व्यक्तित्व से जुड़ी होती है। संवाद