फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सामाजिक संस्था गुड़गांव विकास मंच व ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सिविल लाइंस क्षेत्र में शिक्षक समारोह आयोजित किया गया। इसमें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को गुड़गांव गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संस्था के प्रमुख अजय शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद् युक्ति भारद्वाज शामिल हुईं। अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष राजकुमार त्यागी द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय चित्रकार कमल शर्मा, गुड़गांव बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव कमलजीत कटारिया एडवोकेट, एसएस यादव एडवोकेट, हर्षवर्धन कामराह, गौरव गुप्ता और प्रवीण शर्मा पहाड़ी आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें