फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पीजीटी गणित प्रशिक्षण के चौथे दिन शिक्षकों को दी आचरण व सेवा नियमों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में चल रहे पांच दिवसीय पीजीटी गणित प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले बैच का चौथा दिन संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी एवं डाइट प्रिंसिपल सुमिता रांगी के नेतृत्व और ट्रेनिंग विंग इंचार्ज सोना यादव की देखरेख में आयोजित किया जा रहा है। चौथे दिन शिक्षकों को शिक्षा विभाग की आचरण नियमावली एवं सेवा नियमावली की जानकारी दी गई। इसके साथ ही समावेशी शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और इसके विभिन्न टूल्स से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को बदलती शैक्षणिक आवश्यकताओं के अनुरूप नई तकनीक और शिक्षण विधियों से परिचित कराना है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में डाइट प्रभारी पृथ्वीराज, वरिष्ठ प्राध्यापक तखत सिंह चौहान, अरुण कुमार राघव, उषा रानी, मनोज शर्मा, मोनिका यादव, मुकेश शर्मा सहित डाइट के अन्य स्टाफ सदस्यों का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें