फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शिक्षकों को किया जा रहा तैयार : महाबीर प्रसाद

Wed, 21 Jun 2023 08:50 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शिक्षकों को किया जा रहा तैयार : महाबीर प्रसाद
विज्ञापन

- एससीईआरटी और डाइट में शिक्षकों को दिए जा रहा प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम (एससीईआरटी) में शिक्षकों व नवनियुक्त प्रधानाचार्यों को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। परिषद के निदेशक महाबीर प्रसाद ने कहा कि प्रारंभिक दिनों में शिक्षकों को विविध प्रशिक्षणों और क्षमता विकास कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिले तो निश्चित रूप से इसका प्रभाव कक्षा कक्ष तक स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।
महाबीर प्रसाद ने कहा कि शिक्षकों को अधिकाधिक समय नवाचार करने, नई गतिविधियों को अंजाम देने और पठन-पाठन के शिक्षण-शास्त्र को कक्षा में बच्चों की समझ के अनुरूप प्रयोग करने के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध होंगे। इसी उद्देश्य से जून माह में प्राध्यापकों को विविध विषयों का प्रशिक्षण दिया गया। ताकि अवकाश उपरांत प्रधानाचार्य प्राचार्य अपने-अपने स्कूलों को पूर्ण समय देते हुए उसकी बागडोर कुशलतापूर्वक संभालें। उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डाइट) के माध्यम से पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक महाबीर प्रसाद ने बताया कि प्रत्येक प्रशिक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा-2023 के मसौदे पर विशिष्ट रूप से चर्चा-परिचर्चा कर कालांशों का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. तनु भारद्वाज ने बताया कि हमारा लक्ष्य प्रत्येक शिक्षक तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना, अपने विषय संबंधी नवाचारों, शिक्षण-अधिगम संबंधी नवीन व रुचिकर गतिविधियों को पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में सभी जिला प्रशिक्षण संस्थानों में हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान, वाणिज्य, इतिहास व गणित विषयों का क्रमबद्ध ढंग से पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें