फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा ताऊ देवी लाल स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल सुविधाओं को बढ़ाने पर करीब 634 करोड़ रुपये होंगे खर्च, जीएमडीए बोर्ड में रखा जाएगा एजेंडा
विज्ञापन

मनोज धर द्विवेदी
गुुरुग्राम। साइबर सिटी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट और फुटबॉल मैचों का आयोजन किया जा सकेगा। इसके लिए जीएमडीए ताऊ देवी लाल स्टेडियम में सुविधाओं का विस्तार कराने जा रहा है। योजना के अनुसार स्टेडियम में पांच होल का मिनी गोल्फ कोर्स भी बनाया जाएगा ताकि ग्रास रूट पर खिलाड़ियों की पौध तैयार की जा सके। स्टेडियम में खेल सुविधाओं को बढ़ाने पर करीब 634 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस परियोजना को जीएमडीए बोर्ड बैठक में रखा जाएगा और सीएम की मंजूरी के बाद आगे कार्य होगा।
राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर स्थित राजीव चौक के पास 45 एकड़ में ताऊ देवी लाल स्टेडियम (स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) बना हुआ है। स्टेडियम के पास ही मल्टी-स्पेशयलिटी अस्पताल मेडिसिटी इसके आकर्षण को और बढ़ाता है। इसके अलावा, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से केवल 19 किलोमीटर दूरी स्टेडियम है। इसके अलावा दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर स्टेडियम के सामने आरआरटीएस रेल कॉरिडोर से कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। ऐसे में इस खेल परिसर को और मनोरंजन के लिए एक बेहतरीन सेंटर के रूप में विकसित किया जा सकता है। पहले इसे एचएसवीपी ने बनवाया था और अब इसके देखरेख की जिम्मेदारी गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकारण (जीएमडीए) के पास है। ऐसे में जीएमडीए स्टेडियम परिसर में क्रिकेट स्टेडियम ,फुटबॉल ग्राउंड, मल्टी-लेवल कार पार्किंग, ऑल वेदर स्विमिंग पूल, स्केटिंग रिंग, गोल्फ कोर्स, वॉलीबॉल, हैंडबॉल कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, शूटिंग रेंज, टेनिस अकादमी, बहुउद्देशीय हॉल, खो-खो, हॉकी, कबड्डी व अभ्यास नेट निर्माण की योजना है। दर्शकों की बैठने की व्यवस्था में सुधार, लक्जरी बॉक्स, वीडियो डिस्प्ले और कनेक्टिविटी के लिए अत्याधुनिक तकनीक स्थापित की जाएगी। दूसरा इसका उपयोग बहुउद्देश्यीय होगा और खेल से परे संगीत कार्यक्रम, सम्मेलन और सामुदायिक समारोहों समेत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के लिए डिजाइन किया जाएगा। दर्शकों के लिए प्रीमियम सीटिंग, इंटरेक्टिव तकनीक समेत मनोरंजन क्षेत्र की बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी। खेल परिसर में कई कार्याें पर करीब 634.30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 10 जुलाई को सीएम की अध्यक्षता में होने वाली जीएमडीए बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन


इन खेलों का होगा विस्तार
1.क्रिकेट स्टेडियम में 35000 दर्शक देख सकेंगे मैच : क्रिकेट स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करने और बड़े क्रिकेट आयोजनों के लिए अपग्रेड किया जाएगा। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का विकसित किया जाएगा ताकि आईपीएल और वनडे जैसे क्रिकेट मैचों का आयोजन हो सके। 8.5 एकड़ के स्टेडियम को 35000 दर्शकों के बैठने का इंतजाम होगा। इस पर 300 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

2. फुटबॉल मैदान : स्टेडियम के फुटबॉल मैदान को भी आधुनिक किया जाएगा। 5.2 एकड़ के फुटबॉल स्टेडियम में करीब 15000 दर्शकों के बैठने के इंतजाम होंगे। फुटबॉल के भी नेशनल और इंटरनेशनल स्तर के खेलों का आयोजन किया जा सकता है। स्टेडियम काे मॉडर्न बनाने पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
-
3-

मिनी गोल्फ बनेगा : जिले में अभी सरकारी गोल्फ नहीं है। ऐसे में जीएमडीए ताऊ देवी लाल स्टेडियम परिसर में पांच होल का मिनी गोल्फ पार्क विकसित करने की योजना रखता है। इससे ग्रास रूट पर गोल्फरों को तैयार करने में मदद मिलेगी। करीब 3 एकड़ में बनने वाले मिनी गोल्फ तैयार करने पर करीब 80 लाख रुपये खर्च होंगे।
-
4- ऑल वेदर स्विमिंग पूल: जिले में अभी खिलाड़ियों को ऑल वेदर स्विमिंग पूल की सुविधा उपलब्ध नहीं है। जीएमडीए करीब 1.1 एकड़ में 450 दर्शकों की क्षमता वाला ऑल वेटर पूल बनवाएगा। इस पर 22 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
-
5-

शूटिंग रेंज व जिम भवन: जीएमडीए खेल परिसर में एक मॉडर्न शूटिंग रेंज बनाने की योजना तैयार की है। शूटिंग रेंज के साथ जिम/एरोबिक्स की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके निर्माण पर करीब 17 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अभी खेल विभाग के पास शूटिंग रेंज नहीं है।
-
6 बैडमिंटन और वॉलीबॉल कोर्ट:
परिसर में करीब 20 करोड़ की लागत से बैडमिंटन और वॉलीबॉल कोर्ट बनवाया जाएगा। कोर्ट में एक हजार दर्शकों के बैठक का इंतजाम होगा।
-
7- तीन लॉन टेनिस कोर्ट: लॉन टेनिस के लिए तीन कोर्ट बनाए जाएगे। करीब 1.5 एकड़ में तीन कोर्ट बनाए जाएगे। तीन करोड़ की लागत से बनने वाले कोर्ट में एक हजार लोगों के बैठने के इंतजाम होंगे।
-
8-
बास्केटबॉल कोर्ट: वर्तमान में खराब स्थिति में बास्केटबॉल कोर्ट है। बास्केटबॉल के नवीनीकरण और अपग्रेड की आवश्यकता है। इसे करीब 25 करोड़ की लगात से मॉडर्न बनाया जाएगा और एक हजार लोगों के बैठने का इंतजाम होंगे।
-
9-

एथलेटिक्स ट्रैक :एथलेटिक्स ट्रैक आवश्यकता के अनुसार नहीं हैं। इसलिए अपग्रेड कराने की जरूरत है ताकि अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बना रहें। इसके लिए 50 करोड़ का बजट रखा गया है और चार हजार लोगाें के बैठने का इंतजाम होगा।

10
तीरंदाजी सुविधा: तीरंदाजी सुविधाओं को प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के लिए अनुकूल वातावरण बनाने के लिए नवीनीकरण कराया जाएगा। 
-
11
पार्किंग:
मौजूदा पार्किंग क्षेत्रों को अधिक वाहनों को कुशलतापूर्वक समायोजित करने की जरूरत है। 5.6 एकड़ में 1100 कार पार्किंग के लिए मल्टी-लेवल कार पार्किंग बनेगा। करीब 15 करोड़ खर्च होंगे।

12
रेस्तरा: परिसर में एक मल्टी कुजीन रेस्तरां निर्माण की योजना है। करीब 0.18 एकड़ में 1.5 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा और 140 लोग एक साथ रेस्तरां में बैठ सकेंगे।
विज्ञापन


वर्जन
ताऊ देवीलाल खेल परिसर में विभिन्न खेल सुविधाओं को बेहतर करने की योजना है। इसमें क्रिकेट स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा ताकि यहां पर बड़े क्रिकेट मैच हो सके। इसके अलावा फुटबॉल स्टेडियम, मल्टी-लेवल कार पार्किंग, ऑल वेदर स्विमिंग पूल, स्केटिंग रिंग, गोल्फ, वॉलीबॉल/हैंड बॉल कोर्ट, शूटिंग रेंज समेत अन्य खेलों के संसाधनों को बेहतर किया जाएगा। इसे जीएमडीए के बोर्ड बैठक में रखा जाएगा और मंजूरी के बाद आगे कदम उठाया जाएगा।
अमित गोदारा, कार्यकारी अभियंता जीएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें