फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: महिला छात्रों की संख्या बढ़ाने का लक्ष्य तय

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। मारुति सुजुकी ने मानेसर के ऊंचा माजरा स्थित जापान-इंडिया इंस्टीट्यूट फॉर मैन्युफैक्चरिंग (जेआईएम) में महिला छात्रों की संख्या बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है। कंपनी का लक्ष्य शैक्षणिक वर्ष 2028-29 तक संस्थान में कुल छात्रों में महिलाओं की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत तक पहुंचाना है। फिलहाल 2025-26 में यहां करीब 5 प्रतिशत छात्राएं पढ़ रही हैं। कंपनी का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य ऑटोमोबाइल और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है। इसके लिए महिला छात्रों को बेहतर सुविधाएं और पढ़ाई का अनुकूल माहौल उपलब्ध कराया जा रहा है। महिला छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए इस शैक्षणिक वर्ष से 100 प्रतिशत ट्यूशन फीस माफ करने की सुविधा शुरू की गई है। इसके साथ ही छात्राओं के लिए अलग हॉस्टल की व्यवस्था की जा रही है। संस्थान में फैकल्टी और सपोर्ट स्टाफ में भी महिलाओं की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें