फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 345 का लक्ष्य, 276 पर सिमटी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले के स्पोर्ट्स 18 के मैदान पर बृहस्पतिवार को खेले गए मुकाबले में प्राइम क्रिकेट अकादमी ने द स्पोर्ट्स मंत्रा क्रिकेट अकादमी को 69 रन से शिकस्त दी। प्राइम अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। नृपेश ठाकुर ने 85 रन, अनिंदो नहारे ने 60 रन, धैर्य ने 65 रन की पारी खेली। इन शानदार पारियों की बदौलत प्राइम अकादमी ने 345 रन का लक्ष्य खड़ा किया। द स्पोर्ट्स मंत्रा की ओर से लविश त्यागी ने 4 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी द स्पोर्ट्स मंत्रा अकादमी की ओर से ताबिश अहमद खान ने 54 रन और लविश त्यागी ने 58 रन बनाकर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाया। इसके बावजूद पूरी टीम 38.2 ओवर में 276 रन बनाकर सिमट गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें