फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 25 मीटर दौड़ में तनविका ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गैर-लाभकारी संस्था खुशबू ने खांडसा रोड स्थित डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिला स्तरीय विशेष खेल सीजन-2 का आयोजन किया। इसमें सात संस्थाओं के बच्चों ने भाग लेकर खेल भावना और सशक्तीकरण का उदाहरण प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि संदीप कुमार डेंबला और संस्था के अध्यक्ष राकेश जिन्सी ने संयुक्त रूप से किया। 25 मीटर दौड़ में तनविका ने स्वर्ण, भव्या ने रजत और रूही ने कांस्य पदक हासिल किया। बोची में चिराग ने स्वर्ण, ईशांत ने रजत और पथिकृत ने कांस्य पदक हासिल किया। हैंडबॉल में टीम खुशबू ने स्वर्ण और टीम देव ने रजत पदक हासिल किया। बच्चों ने दौड़, सॉफ्टबॉल थ्रो, शॉट पुट, बोची तथा हैंडबॉल जैसी विविध प्रतियोगिताओं में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें