फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: उड़ती धूल के विरोध में वटिका चौक पर प्रतीकात्मक होली

विज्ञापन
विज्ञापन
बादशाहपुर। शहर में बढ़ते प्रदूषण और उड़ती धूल की समस्या को लेकर रविवार को विभिन्न सेक्टरों के निवासियों ने वटिका चौक के पास एसपीआर ड्रेनेज क्षेत्र में प्रतीकात्मक रूप से धूल-मिट्टी के साथ होली मनाकर विरोध जताया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से जमा मिट्टी और निर्माण मलबा तेज हवा के साथ उड़कर आसपास के इलाकों में फैल रहा है, जिससे वायु गुणवत्ता लगातार प्रभावित हो रही है। गौरी सरीन और अन्य निवासियों के अनुसार, सेक्टर-69, 70, 71 और द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़े क्षेत्र इस समस्या से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि कई बार शिकायतें दर्ज कराने और उच्च एक्यूआई स्तरों की ओर ध्यान दिलाने के बावजूद गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि ड्रेनेज क्षेत्र में जमा धूल को तुरंत हटाया जाए और स्थायी समाधान के तहत क्षेत्र को कवर या हरित पट्टी विकसित की जाए, ताकि आने वाले समय में धूल भरी आंधियों से शहर को बचाया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें