गुरुग्राम। जिले में काफी संख्या में श्रद्धालु गंगा दशहरा के अवसर पर पवित्र नदी गंगा में डुबकी लगाने के लिए हरिद्वार, गढ़मुक्तेश्वर और प्रयागराज पहुंचे। वहीं, इस अवसर पर सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं और धर्म प्रेमियों ने सूरत नगर, राजेंद्रा पार्क, शिवाजी नगर, राज नगर, खांडसा रोड, बसई रोड़, प्रताप नगर, मदनपुरी, ज्योति पार्क, ओल्ड व न्यू रेलवे रोड आदि इलाकों में शीतल और मीठे जल की छबीलें भी लगाईं और आने-जाने वाले राहगीरों को शीतल जल का सेवन कराकर पुण्य भी कमाया। संवाद