बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव पथरेड़ी की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव पथरेड़ी में पूर्व सैनिक की बंदूक साफ करने के दौरान संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिवार वालों के बयान के बाद बिलासपुर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि उसके दो बच्चे हैं। बेटा फौज में है। जबकि बेटी शादीशुदा है। वह अपने घर है।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 48 वर्षीय नरेश कुमार पुत्र ईश्वर सिंह के रूप में हुई। बताया जाता है परिजनों को दोपहर 2.30 बजे के आस पास अचानक घर में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही परिजन नरेश कुमार के कमरे की ओर दौड़े लेकिन गोली चलने के कारण नरेश कुमार का सिर बंदूक की दोनाली पर पड़ा था और चोरों तरह खून बह रहा था। नरेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में इस बाबत पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। इस दौरान फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया जो आत्महत्या और अचानक गोली चलने के मामले की जांच कर रहा है।