फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सुशांत लोक महिला कम्यूनिटी क्लब आयोजित करेगा जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सुशांत लोक वन के ए ब्लॉक स्थित झूले लाल सेवा समिति महिला कम्युनिटी क्लब आने वाले दिनाें में कई सामुदायिक, जागरूकता और महिला सशक्तीकरण पर आधारित कार्यक्रम आयोजित करेगा। संगठन की अध्यक्ष अनीता शिवनानी, सचिव कंचन लालवानी, कोष डॉ. आशा पहिलाजानी और संयोजक अंजना चांदवानी और संरक्षक डॉ. मीनू भादिया ने इस संबंध में एक बैठक की। इस मौके पर पूर्व में किए गए मेडिकल कैंप और अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ जरूरतमंद महिलाओं के लिए पर्सनल हाइजीन जागरूकता, स्त्री रोगों से बचाव के लिए मेडिकल कैंप और बच्चों के लिए टेलेंट शो आयोजित करने का निर्णय लिया गया। आगामी 16 नवंबर को टेलेंट शो और इसके बाद महिलाओं के लिए चिकित्सा शिविर के आयोजन का निर्णय महिलाओं ने लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें