फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सुप्रीम कोर्ट का चिनटेल्स इंडिया को नोटिस, जवाब दो इमारत कैसे गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-109 स्थित चिनटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी के निवासियों की याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने बिल्डर को नोटिस जारी करते हुए पूछा निर्माण के कुछ ही वर्षों में टावरों की हालत जर्जर कैसे हो गई। शीर्ष अदालत ने प्रोजेक्ट पर भी तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा है कि यह इमारत सिर्फ तस्वीर में खूबसूरत है हकीकत में नहीं।
इस मामले की अगली सुनवाई 6 जनवरी 2023 को होगी। अदालत ने बिल्डर से कहा है कि निवासियों ने जो भी मांग की है उसमें भी जवाब दें। चिनटेल्स के रहने वाले मनोज कुमार और अन्य की ओर से दायर की गई इस याचिका में घर के बदले घर देने की मांग की गई है। जस्टिस केएम जोसफ और ऋषिकेश रॉय की बेंच ने सुनवाई करते हुए कहा कि अगर बिल्डर का विज्ञापन देखा जाए तो इसमें कहा गया है कि यह (पैराडाइसो) प्रोजेक्ट लश ग्रीन और बहुत ही सुंदर है। यह केवल तस्वीर में ही खूबसूरत है वास्तविकता में नहीं है। निर्माण के कुछ ही वर्षों बाद यह प्रोजेक्ट इस तरह हादसे का शिकार होने की स्थिति में कैसे आया। यह बहुत ही गंभीर मुद्दा है। 10 फरवरी 2022 को सोसाइटी की डी- टावर में छठी मंजिल के फ्लैट की छत गिरने से नीचे के तल गिरते गए। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई थी। निवासियों की ओर से मामले की पैरवी प्रशांत भूषण ने की।
विज्ञापन

उन्होंने अदालत में कहा कि हाल में किए गए संरचनात्मक ऑडिट में कहा गया है कि यहां की इमारतें रहने के लिए सुरक्षित नहीं हैं। निवासियों से सभी टावरों को खाली करने के लिए कहा गया है। इसलिए बिल्डर को विस्थापितों के लिए किराए का इंतजाम करना चाहिए। बिल्डर की ओर से अदालत में अधिवक्ता ने कहा कि आईआईटी दिल्ली के विशेषज्ञ सुरक्षा ऑडिट का काम कर रहे हैं। इसका खर्चा बिल्डर वहन कर रहे हैं।

हमें खुशी है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में बिल्डर से जवाब-तलब किया है। पूरी उम्मीद है कि शीर्ष अदालत उनके साथ न्याय करेगी और जल्द ही फैसला आएगा। - राकेश हुड्डा, अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए, चिनटेल्स सोसाइटी
विज्ञापन


धरना जारी, ए टावर में चल रहा सुरक्षा ऑडिट
गुरुग्राम। चिनटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी के निवासियों का धरना लगातार जारी है। सोमवार को धरने का 10वां दिन था। आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष राकेश हुड्डा कहते हैं कि उपायुक्त ने डी टावरों के फ्लैटों का फिर से मूल्यांकन करवाने की बात कही थी। पिछले चार दिनों से किसी भी मूल्यांकन करने वालों ने उनसे संपर्क नहीं किया है। आईआईटी के विशेषज्ञ ए टावर का आठवें फ्लोर तक का सुरक्षा ऑडिट कर चुके हैं। दिसंबर के पहले सप्ताह में रिपोर्ट आने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें