गुरुग्राम। शिक्षा विभाग द्वारा अप्रैल 2026 के लिए आयोजित सप्लीमेंटरी परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। यह परीक्षाएं कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जा रही हैं। जिन विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा में अपेक्षित अंक नहीं मिले या जो अपने अंक में सुधार करना चाहते हैं, उन्हें इस परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया गया है। जारी डेटशीट के अनुसार, परीक्षाएं 20 अप्रैल से शुरू होकर अलग-अलग कक्षाओं के लिए निर्धारित तिथियों तक चलेंगी। कक्षा 1 से 5 तक की परीक्षाएं 25 अप्रैल तक पूरी हो जाएंगी, जबकि कक्षा 6 से 8 की परीक्षाएं 1 मई तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का समय सुबह 8:30 बजे से 11:00 बजे तक रहेगा। भाषा विषयों के पेपर 2 घंटे के होंगे, जबकि अन्य विषयों के लिए ढाई घंटे का समय दिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने बताया कि प्रश्न पत्र का पैटर्न और सिलेबस एससीईआरटी के अनुसार रहेगा। संवाद