फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम में अप्रैल में होगा सप्लीमेंट्री असेसमेंट, एससीईआरटी के निर्देश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में बालवाटिका से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए सप्लीमेंट्री (इम्प्रूवमेंट) असेसमेंट अप्रैल 2026 में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में एससीईआरटी के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जारी निर्देशों के अनुसार, वार्षिक परीक्षा में प्रदर्शन सुधारने के इच्छुक विद्यार्थियों को यह मौका दिया जाएगा। स्कूलों को छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों तक इसकी जानकारी पहुंचाने के साथ ही कमजोर विद्यार्थियों के लिए रिमेडियल कक्षाएं शुरू करने को कहा गया है। इसके अलावा, अप्रैल माह में क्लास रीडिंग प्रोग्राम को प्रभावी ढंग से लागू करने और विद्यार्थियों को पर्याप्त शैक्षणिक सहयोग देने के निर्देश भी दिए गए हैं। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में तैयारियों की नियमित मॉनिटरिंग करने पर भी जोर दिया है, ताकि विद्यार्थी इस असेसमेंट में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें