गुरुग्राम। लेगेसी क्रिकेट मैदान पर मंगलवार को गेम चेंजर और सुपर स्क्वाड की टीम के बीच 15 ओवर का मैच खेला गया। इसमें सुपर स्क्वाड की टीम ने गेम चेंजर की टीम को 6 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर गेम चेंजर की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपर स्क्वाड की टीम ने 14.2 ओवर में 121 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गेम चेंजर की टीम 115 रन ही बना सकी और मैच हार गई। गेम चेंजर की ओर से गोलू को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और आदित्य को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। संवाद