- कुरुक्षेत्र में बनाया गया परीक्षा केंद्र, 120 विद्यार्थी होंगे शामिल
गुरुग्राम। सुपर 100 लेवल-2 के तहत सोमवार को बैच-3 की परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी, जिसमें करीब 120 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा का केंद्र गांव बरना, कुरुक्षेत्र धान्द रोड स्थित सुपर 100 कैंपस में बनाया गया है। विद्यार्थियों को परीक्षा से पहले दो दिन तक विशेष तैयारी कराई गई है। कैंपस में रहने और खाने की भी व्यवस्था की गई है, ताकि वे बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इस परीक्षा के जरिए चयनित छात्रों को आगे बेहतर शैक्षणिक माहौल और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अच्छे से कर सकें। संवाद