गुरुग्राम। बॉल पार्क के क्रिकेट मैदान पर सोमवार को बॉल पार्क ब्लेजर्स की टीम ने ग्लैडिएटर्स क्रिकेट क्लब की टीम को 3 विकेट से मात दी। टॉस जीतकर ग्लैडिएटर्स क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 179 रन बनाए। जवाब में बॉल पार्क की टीम ने 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बॉल पार्क की ओर से सनी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और दिनेश को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। संवाद